Monday, March 27, 2017

कंप्यूटर का परिचय

कंप्यूटर का परिचय

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रानिक उपकरण है, जो डाटा तथा निर्देशों को इनपुट के रूप में ग्रहण करके उनका विश्लेषण करता है तथा आवश्यक परिणामों को निश्चित प्रारूप में आउटपुट साधन के ज़रिये उत्पन्न करता है| यह डाटा का भंडारण (Storage) भी करता है| इसकी काम करने की गतिबहुत तेज होती है तथा यह त्रुटिरहित कार्य करता है|

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer): ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार "कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रानिक मशीन है, जो अनेक प्रकार की तर्कपूर्ण गणनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है|"

C = Commonly
O = Operating
M = Machine
P = Particularly
U = Used for
T = Technical and
E = Educational
R = Research.

कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of computer)
1. गति-
कंप्यूटर की गति बहुत तेज होती है। यह सेकेंड भर में लाखों गणनायें कर सकता है। कंप्यूटर की स्पीड को हर्टज (Hz) में मापा जाता है।

2. स्वचालित-
कंप्यूटर स्वचालित मशीन है। कंप्यूटर में गणना के समय मानवीय हस्तक्षेप की सम्भावना कम रहती है। हालाकि कंप्यूटर को कार्य करने के लिए निर्देश मनुष्य के द्वारा ही दिए जाते हैँ , एक बार आदेश देने के बाद कंप्यूटर बिना रुके कार्य कर सकता है।

3. त्रुटि की सम्भावना नहीं-
कंप्यूटर की गड़नाये लगभग बिना त्रुटि की रहती हैं। अगर डाटा प्रोग्राम में कोई दिक्कत नहीं है तो कंप्यूटर हमेशा सही परिणाम ही देता है। कभी कभी प्रोग्राम डाटा में मानवीय गलतियों के द्वारा भी त्रुटि होती है। वायरस के कारण भी त्रुटियाँ आ सकती है।

4. भंडारण क्षमता-
कंप्यूटर के बाहरी तथा आंतरिक संग्रहण माध्यमो जैसे - हार्ड डिस्क,सीडी रोम,फ्लॉपी डिस्क, आदि में असीमित डाटा और सुचनाओं का संग्रहण किया जाता है।

5. निर्णायक क्षमता-
कंप्यूटर में तेजी से निर्णय लेने की क्षमता होती है। यह परिस्तिथियों का विस्लेषण् कर पूर्व में दिए गए निर्देशो के आधार पर तेजी से निर्णय लेने की क्षमता रखता है।

6. थकावट नहीं-
हम जानते है की कंप्यूटर एक मशीन है। कंप्यूटर एक मशीन होने के नाते मानवीय दोषो से रहित है। इसे थकान महसूस नहीं होती। यह हमेशा एक सामान क्षमता से कार्य करता है।

7. गोपनीता-
कंप्यूटर में डाटा को गोपनीय रखने के लिए पासवर्ड की भी व्यवस्था है। पासवर्ड के द्वारा कंप्यूटर में डाटा को गोपनीय रखा जा सकता है। उसे वही खोल या बदल सकता है जिसके पास उसकी जानकारी हो।

8. कार्य की एकरूपता-
कंप्यूटर में एक कार्य को बार बार करने पर भी कंप्यूटर के कार्य के गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता।

9. पुनरावृत्ति-
कंप्यूटर में एक ही तरह के कार्य को बार बार आदेश देकर कराया जा सकता है।

हमारे जीवन में कंप्यूटर का महत्व (Importance of computer in our lives)

आज पूरे विश्व में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण स्थान है| आज के समय में हर जगह कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता जा रहा है| आज हर जगह चाहे वह शिक्षण संसथान हो या वैज्ञानिक अनुसंधान हो, बैंक हो या चिकित्सा जगत सम्बंधित कार्य, रक्षा सम्बंधित कार्य या उद्द्योग एवं व्यापार में, प्रकाशन में या मनोरंजन में, संचार में या अंतरिक्ष प्रौद्दोगिकी में हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है|

कंप्यूटर का महत्व (Importance of computer)

1. रेलवे व वायुयान के क्षेत्र में-
कंप्यूटर का उपयोग रेलवे व् वायुयान के क्षेत्र में व्यापक रूप से किया जाता है। आज के समय में कंप्यूटर की सहायता से रेलवे व् वायुयान के टिकट लिए जा रहे हैं।

2. चिकित्सा के क्षेत्र में-
कंप्यूटर का चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत योगदान है। शारीर के अंदर रोगों का पता लगाने उनका विश्लेसण् और निदान में कंप्यूटर का विस्तृत प्रयोग हो रहा है।

3. बैंकिंग के क्षेत्र में-
कंप्यूटर ने बैंकिंग जे क्षेत्र में माने तो क्रांति ला दी है। आज के समय में ATM , ऑनलाइन बैंकिंग , रुपया गिनना तथा पासबुक एंट्री आदि कंप्यूटर के द्वारा किया जा रहा है।

4. रक्षा के क्षेत्र में-
रक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक प्रयोग हो रहा है। रक्षा अनुसन्धान , रडार आदि में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है।

5. शिक्षा के क्षेत्र में-
आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी लगभग हर स्कूलो एवम् कॉलेज में दी जा रही है।
मल्टीमीडिया के विकास और कंप्यूटर आधारित शिक्षा ने इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बना दिया है।

6. वैज्ञानिक अनुसन्धान के क्षेत्र में-
कंप्यूटर वैज्ञानिक अनुसन्धान के क्षेत्र में भी बहुत महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है।
विज्ञान के जटिल रहस्यों को सुलझाने में कंप्यूटर की सहायता ली जा रही है।

7. व्यापर के क्षेत्र में-
व्यापर के क्षेत्र में कंप्यूटर द्वारा स्टॉक का लेखा जोखा आदि किया जाता है वही उधोग के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग द्वारा बेहतर गुडवत्ता वाले वस्तुओ का उत्पादन संभव हो पाया है।

8. मनोरंजन के क्षेत्र में-
वीडियो गेम , सिनेमा आदि में कंप्यूटर के उपयोग के द्वारा प्रभावी मनोरंजन प्रस्तुत किया जा रहा है।

9. प्रशासन के क्षेत्र में-
सरकार के अनेक कार्यो को जनता तक पहुचने के लिए तथा प्रशासनिक तंत्रो में बेहतर तालमेल बैठाने के लिए ई-प्रशासन (E-GOVERNANCE) का प्रयोग कंप्यूटर की सहायता से किया जा रहा है।

10. प्रकाशन के क्षेत्र में-
कंप्यूटर का उपयोग द्वारा प्रकाशन व् छपाई का भी कार्य किया जा रहा है। कंप्यूटर के द्वारा रेखाचित्रों व् ग्राफो का निर्माण सुबिधाजनक रूप से हो रहा है।

कंप्यूटर के प्रयोग से हमारी जीवन पद्धति पर प्रभाव-

1. समय की बचत-
आज के प्रतियोगी दौर में समय का बहुत ही महत्व है। और समय की बचत कंप्यूटर द्वारा भली भाँति की जा रही है। कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता अत्यंत तिब्र है। मनुष्य के 1 साल में पूरा किये जाने वाला कार्य कंप्यूटर की सहायता से कुछ मिनटो में किए जा सकते है।

2. कागज की बचत-
कंप्यूटर के प्रयोग से ही कागज की बचत संभव हो पाई है। कंप्यूटर में डाटा संग्रह के इलेक्ट्रॉनिक विधियों के उपयोग से तथा विशाल भंडारण क्षमता के कारण कंप्यूटर के द्वारा कागज की बचत संभव होती है।

3. बेरोजगारी और रोजगार-
कंप्यूटर के प्रयोग से जहा लाभ प्राप्त होता है वहीं कुछ हानियां भी होती है। कंप्यूटर के प्रयोग से सैकड़ों लोगो का कार्य एक व्यक्ति द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।
जिससे लोगों की जीविका पर प्रभाव पड़ता है। जिससे कई लोग बेरोजगार हो जाते हैँ।
परंतु दूसरी ओर कंप्यूटर के बारे में जानने वाले लोगो के लिए कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार के रास्ते भी खुले हैं।

No comments:

Post a Comment

मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम

रोटी , कपड़ा , मकान. हमारे देश में कभी इंसान की बुनियादी जरूरतों को इस नारे के साथ परिभाषित किया जाता था. लेकिन इक्कीसवीं सदी की शुरुआत में...